नानक स्पोर्ट्स ने अंडर-19 खिलाड़ियों का भव्य सम्मान किया, युवा प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह

WhatsApp Image 2026-05-25 at 12.57.13 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नानक स्पोर्ट्स द्वारा अंडर-19 मंडल स्तरीय टीम में चयनित खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद का नाम रोशन करने वाले युवा खिलाड़ियों को मोमेंटो भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।नानक स्पोर्ट्स के प्रोपराइटर गगनदीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। गगनदीप सिंह ने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि नानक स्पोर्ट्स सदैव जनपद की खेल प्रतिभाओं के साथ खड़ा रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर खेल किट, मार्गदर्शन और मंच उपलब्ध कराना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है, ताकि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर चयनित खिलाड़ी सारांश भारद्वाज के पिता सचिन भारद्वाज, वरिष्ठ खिलाड़ी रविंद्र मोहन सक्सैना, संतोष बाबू शर्मा तथा नानक स्पोर्ट्स से महेंद्र पाल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और लखनऊ में आयोजित होने वाले आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने नानक स्पोर्ट्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गगनदीप सिंह जैसे युवा उद्यमियों के खेलों को बढ़ावा देने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में गगनदीप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी संस्थान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights