भाजपा ने 465 शक्तिकेंद्रों बैठक कर बनाई आगामी बूथ कार्यक्रमों की रणनीति

WhatsApp Image 2026-05-24 at 6.42.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा द्वारा जनपद में 465 शक्तिकेन्द्रों पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बैठक की। इसी क्रम में सिविल लाइन मंडल के शक्ति केंद्र-26 तथा बसोमा मंडल के शक्ति केंद्र शेखपुर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पर आयोजित बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने प्रवासी के रूप में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बदौलत निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मंडल, शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तर पर कार्यवाही रजिस्टर तैयार करने तथा प्रत्येक संगठनात्मक गतिविधि को उसमें नियमित रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। तथा बैठक में आगामी बूथ स्तरीय कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों पर बिंदुवार चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुनने तथा उसके उपरांत बूथ कार्यसमिति की बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा।इस अवसर जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुलशन प्रताप सिंह, राकेश शाक्य, रचित साहू, शकुंतला राठौर, हीरा लाल मौर्य, हरेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र प्रकाश शर्मा, आदित्य श्रोतिय, प्रेमचंद्र पाल, ब्रजेश साहू, कुमारसेन राजपूत, मुनीश मिश्रा, अमलेश मौर्य, रोहित पाल, रत्तीराम मौर्य, प्रदीप माहेश्वरी, मुकेश जोशी, रामचन्द्र मौर्य, मुकेश शर्मा, राकेश सागर, तेज़ बहादुर, रामपाल गोस्वामी, हरिओम कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights