उझानी :- नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व नगर अध्यक्ष डॉक्टर अरुण पाराशर के नेतृत्व में नगर के बदायूँ रोड स्थित अंबेडकर पार्क धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी के नाम नगर के लोकल इंटेलिजेंस यूनिट प्रभारी एम.एम.खान को ज्ञापन सौंपकर अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग भी की।कांग्रेस नेता डॉक्टर अरुण पाराशर ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ तो डाल दिया, लेकिन सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। पूर्व जिला सचिव मुजाहिद रजा ने कहा कि बिजली कटौती के कारण घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारी वर्ग और विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।इस धरना प्रदर्शन में पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर, सोहन पाल कश्यप, पप्पू पाल कश्यप, ठा. उदयभान सिंहप्रशान्त शर्मा, सोनपाल कश्यप,उदय भान सिंह,इकबाल,शौकत मियां,सत्यवीर,नफीस सहित तमाम कार्यकता उपस्थित रहे!