बरेली । शहर में प्रथम बार निःशुल्क स्थायी स्वास्थ्य महा शिविर को लेकर एक आवश्यक सभा बरेली के अनुभवी, सेवाभावी व वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ श्री महावीर निर्वाण समिति ने जैन मंदिर रामपुर गार्डन में आयोजित की।मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि सरकारी अस्पतालों जैसे खर्चे में, निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं एक छत के नीचे मिल सकें, ऐसे वातानुकूलित स्वास्थ महा शिविर को स्थाई रूप से चलाने की योजना है, इस महा शिविर में दो दर्जन से अधिक विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ शहर के अनुभवी, सेवाभावी व वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, यह शिविर महीने के दूसरे व चौथे रविवार को प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित करने के रणनीति बनाने के लिए सभी चिकित्सक आज एकत्रित हुए।मिति के मंत्री व महा शिविर के मार्गदर्शक सत्येंद्र जैन एड. ने कहा कि चिकित्सा की तीनों विधाएं एलोपैथिक, आयुर्वेद, होम्योपैथिक की सेवाओं का लाभ आमजन इस शिविर में उठा सके ऐसी व्यवस्था करने पर समिति विचार कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि पेटेंट दवाओं पर 25% से लेकर 50% की छूट और शहर के श्रेष्ठ पैथोलॉजी व जांच केंद्रों पर जांच में 50% की छूट रोगी को मिल सके इस पर भी विचार किया जा रहा है।आगामी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की रूपरेखा निर्धारित करने में डॉ पी०के० जैन, डॉ० ऊषा जैन, डॉ सुशील अग्रवाल, डॉ प्रवीण बॉस, डॉ० मुकेश दुबे, डॉ० पुनीत अग्रवाल, डॉ. शशि संधि, डॉ० गोपाल दत्ता, डॉ० सुजाय मुखर्जी, डॉ० अनिल जैन, डॉ० पारस जैन, डॉ० दिनेश राय, डॉ० आस्था जैन, डॉ० रितु जैन, डॉ० नवीन जैन, डॉ कनिका जैन, डॉ० राजीव शर्मा, डॉ पुनीत अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी, पैथोलॉजी और जांच केंद्र के डॉ० आर. के. सिंह, डॉ० रितु जैन, डॉ० मनीष गोयल, समिति से सह मंत्री सुनील जैन, नीति जैन, धनंजय जैन, साधना जैन, गीता जैन, देवेंद्र जैन आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।अंत में केल्विन नेचुरल मिंट प्रा. लि. के प्रबंधक मनीष जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।