बरेली। स्थानीय श्री हरमिलाप शिव शक्ति मंदिर परिसर में आयोजित दिव्य भजन संध्या में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। परम पूज्य संत शिरोमणि स्वामी वरुण दास जी महाराज के मुखारविंद से निकले मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर समिति के अध्यक्ष राम सेठी एवं मुकेश आहूजा ने महाराज जी का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर किया। अपने संबोधन में महाराज जी ने कहा कि “जहाँ प्रभु का नाम गूंजता है, वहीं सच्चा आनंद निवास करता है।” इसके बाद करीब तीन घंटेतक चले भजन कार्यक्रम में “राधे-राधे” के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।महिला अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने बताया कि भजन संध्या का आयोजन पंजाबी महासभा महिला इकाई एवं श्री हरमिलाप शिव शक्ति महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।सचिव सिम्मी आनंद एवं पूनम अरोड़ा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा नारंग, भावना सेठी, रंजु अदलखा, रचना आनंद, रिचा खत्री, रुमा गंभीर, रंजीत नागपाल, कीर्ति सबरवाल, सुमन अरोड़ा, पवन नारंग और संदीप अदलखा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।