फर्जी आधार-पैन कार्ड गैंग का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-05-22 at 7.05.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस और एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 21 मई को सूचना मिली थी कि ग्राम डौहरा स्थित शिव मंदिर के सामने संचालित “आव्या जन सेवा केन्द्र” पर कुछ लोग अवैध तरीके से फर्जी आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। सूचना पर थाना बारादरी पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ इकाई बरेली और एसओजी टीम ने संयुक्त छापेमारी की। जांच के दौरान संचालक कोई वैध रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके से फर्जी दस्तावेज बनाने में प्रयुक्त उपकरण और सामग्री बरामद की गई।पुलिस ने मौके से अमित कुमार, ललित कुमार और भारत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा आधार कार्ड अधिनियम की धारा 36 के तहत मामला दर्ज किया गया है।बरामदगी में 67 आधार कार्ड, 18 आधार इनरोलमेंट फॉर्म, जाति, निवास और जन्म प्रमाण पत्र, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, फिंगर प्रिंट स्कैनर, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और रबर से बने अंगूठों के क्लोन शामिल हैं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बेरोजगारी के चलते वे उत्तराखंड के नानकमत्ता निवासी विक्रांत के संपर्क में आए थे। विक्रांत ने उन्हें फर्जी दस्तावेज तैयार करने का तरीका सिखाया और आधार अपडेट के लिए अपनी आईडी तथा अंगूठे का क्लोन उपलब्ध कराया। आरोपी एनी डेस्क एप्लीकेशन के माध्यम से सिस्टम एक्सेस लेकर फिंगर प्रिंट स्कैनर की मदद से आधार अपडेट और फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। उन्होंने रानी प्रिंट नामक पेड वेबसाइट का इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी तैयार करने की बात भी कबूल की।
पुलिस टीम ने मौके पर आरोपियों से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर भी देखा, जिसमें ललित कुमार के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार पाया गया। मामले में प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights