बरेली । अलीगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक युवक को 1 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।थाना अलीगंज में तैनात उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नौगवां जाने वाले मार्ग पर अवैध अफीम लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राजू पुत्र सोहन पाल निवासी ग्राम लोहारी थाना विशारतगंज, बरेली को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना अलीगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहेउपनिरीक्षक सुरजीत सिंहकांस्टेबल योगेन्द्र सिंह कांस्टेबल वीरेन्द्र कांस्टेबल चमन लाल।