बरेली । बरेली में एक कलयुगी बेटे की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने शराबी बेटे को शराब पीने से इनकार किया तो बौखला गया और उसने अपने पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। थाना कैंट क्षेत्र के गांव कांधरपुर निवासी 55 वर्षीय काशीराम पुत्र प्यारे लाल की उनके बेटे ने हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक की पत्नी रेखा रानी ने बताया उनके दो बेटे है बड़ा बेटा जितेंद्र और छोटा बेटा अमित है अमित ऑटो चलाता है रोजाना शराब पीकर घर आता है आए दिन घर में कलेश करता है बीती शाम अमित शराब के नशे में आया और घर में झगड़ा करने लगा। पिता काशीराम ने अमित को शराब पीने को लेकर डांट दिया । इसी बात पर अमित ने अपने पिता पर डंडा लेकर जानलेवा हमला कर दिया काशीराम गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल काशीराम को परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या आरोपी बेटा अमित ने थाना पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है फिलहाल पुलिस ने काशीराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी आगे की कानूनी कार्रवाई में शुरू कर दी है।