अंतर्राज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 21 लाख की अफीम सहित दो गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-05-20 at 3.49.34 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना कैंट पुलिस और एसटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 120 ग्राम अफीम समेत बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ और मिश्रण तैयार करने का सामान बरामद किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार 18 मई की शाम करीब 6:45 बजे उमरसिया मोड़ से पहले कांधरपुर स्थित श्यामलाल के मकान में छापेमारी की गई। इस दौरान झारखंड निवासी राजू कुमार डांगी और बरेली निवासी महेश पाल को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू कुमार डांगी पुत्र भुनेश्वर डांगी निवासी दारियातू थाना चतरा जिला चतरा, झारखंड तथा महेश पाल पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम इंडोलिया भोलापुर थाना कैंट, बरेली के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से 2.120 किलो अवैध अफीम, 300 ग्राम कुटकी, 700 ग्राम चपड़ा चाप, 2.180 किलो गोंद, 88 ग्राम काला रंग, 130 ग्राम तेल, 145 ग्राम चीनी, 630 ग्राम पिघला हुआ गोंद, दो डिजिटल तराजू, गैस सिलेंडर व भट्टी, लोहे की कढ़ाई, पैकिंग मशीन और दो स्मार्ट फोन बरामद किए हैं।पूछताछ में आरोपी राजू कुमार डांगी ने बताया कि वह झारखंड के रांची क्षेत्र से अफीम लाकर बरेली में महेश पाल को सप्लाई करता था। वहीं महेश पाल ने स्वीकार किया कि वह अफीम में अन्य कैमिकल और नशीले पदार्थ मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाता था और तैयार माल को उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड में सप्लाई करता था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार आरोपी महेश पाल के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में एसटीएफ यूनिट बरेली के उप निरीक्षक अमित कुमार, थाना कैंट के उप निरीक्षक त्रिवेंद्र कुमार तथा हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights