लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में आजाद समाज पार्टी लीगल सेल ने किया विरोध

WhatsApp Image 2026-05-19 at 5.52.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना के विरोध में आजाद समाज पार्टी कांशीराम लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह एडवोकेट एवं अमर सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सौंपा गया।
ज्ञापन में 17 मई को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था की गरिमा के विपरीत बताया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि वकील समाज संविधान, न्यायपालिका और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करता है, ऐसे में उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने मांग की कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट” लागू किया जाए। साथ ही लखनऊ में क्षतिग्रस्त हुए 200 से अधिक चैंबरों के प्रभावित अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा और नए चैंबर उपलब्ध कराए जाएं।उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई अधिवक्ता बिना चैंबर के कार्य करने को मजबूर हैं, इसलिए न्यायालय परिसर में व्यवस्थित रूप से चैंबर आवंटित किए जाएं। इसके अलावा अधिवक्ताओं के कल्याण, स्वास्थ्य सुविधा, बीमा, पुस्तकालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार अलग से विशेष बजट प्रस्तुत करे।ज्ञापन में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार अधिवक्ता समाज की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय ले। ज्ञापन के दौरान एडवोकेट ऋषि पाल सिंह , कुनेंदर पाल सिंह , सुंदर लाल , नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights