भोजीपुरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो आरोपी दबोचे, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

WhatsApp Image 2026-05-17 at 5.07.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी आकाश कुमार निवासी करमपुर चौधरी, थाना भोजीपुरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 फरवरी की शाम वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP25BX8167 से बिल्वा बाजार गए थे, जहां से अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए। मामले में थाना भोजीपुरा में मुकदमा बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।जांच के दौरान 17 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इटौआ केदारनाथ की ओर से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी मथुरापुर थाना सीबीगंज तथा सुधान्शु प्रजापति निवासी ठाकुरद्वारा राधाकृष्ण मंदिर थाना फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 1 फरवरी को बिल्वा बाजार से मोटरसाइकिल चोरी की थी और अब उसे बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार तथा कांस्टेबल सोनू कोरी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights