मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप , मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-05-16 at 5.09.20 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना बारादरी क्षेत्र स्थित हजियापुर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार हजियापुर निवासी 25 वर्षीय सना की शादी करीब तीन वर्ष पहले तौकीर पुत्र कल्लू उर्फ मुन्ना के साथ हुई थी। दंपति का एक छोटा बेटा भी है। मृतका के भाई सलमान का आरोप है कि शादी के करीब एक वर्ष बाद से ही सना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। ससुराल पक्ष की ओर से लगातार पैसों और सामान की मांग की जाती थी। परिवार का कहना है कि अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये दिए जा चुके थे तथा तौकीर द्वारा मांगा गया मोबाइल फोन भी खरीदकर दिया गया था।मायके पक्ष के अनुसार इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और एसी व 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण सना और उसके परिवार ने असमर्थता जताई, जिसके बाद उसे और अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। परिवार ने बताया कि सना के पिता मोहम्मद सिराज का करीब आठ माह पूर्व निधन हो चुका है, जिसके बाद परिवार और अधिक कमजोर स्थिति में आ गया था।परिजनों का आरोप है कि 15 मई की शाम सना ने अपनी बुआ से फोन पर बातचीत में आशंका जताई थी कि ससुराल वाले उसे मार सकते हैं। देर रात पति तौकीर ने फोन कर मायके पक्ष को बताया कि सना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर जब परिवार मौके पर पहुंचे तो सना की मौत हो चुकी थी।मृतका के परिवार का आरोप है कि सना की पहले गला दबाकर हत्या की गई और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई। मामले की सूचना पर पहुंची थाना बारादरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मृतका के पति तौकीर, ससुर कल्लू उर्फ मुन्ना, जेठ इमरान, सास बेबी, तथा तौकीर के मामा गुड्डू पेंटर और नवाब पेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights