बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर थाना बहेड़ी में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर ताज होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी और क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुजाहिद पुत्र अफजाल निवासी मोहल्ला शाहगढ़, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि उससे गलती हो गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध रविन्द्र कुमार नैन, कांस्टेबल विंकित सोलंकी तथा रिक्रूट कांस्टेबल हर्ष शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।