उझानी: बीती रात अवधेश मेमोरियल कंन्या इंटर कालेज के कमरे का ताला तोडकर उसमें रखे इन्वेटर व दो बैटरा को चोर चुराकर ले गया। जिसकी तहरीर कोतवाली पुलिस में दे दी गयी है। कोतंवाली थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर रोड स्थित अवधेश कुमार मेमोरियल कन्या इंटर कालेज में बीती रात अज्ञात चोर विद्यालय के कमरा का ताला तोडकर उसमें लगे इंन्वेटर व दो बैटरा को चुराकर ले गया। प्रातः काल विद्यालय आये प्रधानाचार्य महीपाल सिंह ने कमरा का ताला टूटा देखा व उसमें रखे इंन्वेटर व दो बैटरा को नदारत देख चोरी हो जाने की बात मालूम हुई। जिसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मौखिक रूप से पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने विद्यालय में पहुचकर घटना की जांच जानकारी कर रही है।जिसकी विद्यालय के प्रधानाचार्य महीपाल सिह ने कोतवाली पुलिस में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।