मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कछला गंगा घाट सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, गंगा पूजन के साथ पर्यटन मंत्री व केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास

May 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपदवासियों की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई। कछला स्थित भागीरथी घाट पर पक्के घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को गंगा पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान गंगा पूजन के साथ घाट विकास परियोजना की औपचारिक शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि भागीरथी घाट का सौंदर्यीकरण होने से क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी।
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भागीरथी घाट सनातन संस्कृति और आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु स्नान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचते हैं। पक्के घाटों के अभाव में विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में विकास को भी नई गति मिलेगी।बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बदायूं जनपद में 22.36 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली छह महत्वपूर्ण पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सहसवान स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल सहस्रबाहू (74.45 लाख), तपो सिद्ध बाबा की मढ़ी के प्राचीन शिव मंदिर (75.31 लाख), बाबा देवासदास मंदिर (71.53 लाख), कन्दरचौक के श्री रामचन्द्र विराजमान मंदिर (115 लाख), बिसौली के बहादुर सिंह हनुमान बाबा आश्रम (107.69 लाख) तथा कछला गंगा घाट के पर्यटन विकास कार्य शामिल हैं। विशेष रूप से कछला गंगा घाट परियोजना पर लगभग 17.92 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे घाट क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के जरिए धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विकास और स्थानीय पर्यटन को नई पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है।बरेली दौरे के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह बदायूं पहुंचे, जहां उन्होंने 410.93 लाख रुपये की लागत से तैयार चार महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें गंगा देवी मईया मंदिर के विकास कार्यों पर 98.27 लाख रुपए, नगर पंचायत रुदायन स्थित दुर्गा देवी भवन मंदिर पर 110.42 लाख रुपए, धर्मपुर सरेरा स्थित परी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 92.14 लाख रुपए तथा माता मलाई देवी मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण पर 110.10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। परियोजनाओं के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्री विश्रामगृह, इंटरलॉकिंग, एलईडी लाइटिंग, टॉयलेट ब्लॉक और बैठने की बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights