बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में लगातार दो दिन से तेज बारिश व आंधी के कहर से इलाके के तमाम गांवों की बिजली पेड़ व तार टूटने के कारण सुचारू रूप से चालू नहीं हो सकी इधर बिजली विभाग की टीम सप्लाई दुरुस्त करने को जुटी हुई थी हालांकि कस्बे की विद्युत सप्लाई बिजली विभाग ने मंगलवार को आंधी रुकने के कुछ देर बाद ही चालू करवा दी थी इसको लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर बिजली विभाग की तारीफ की पर बुधवार की रात आई तेज आंधी बारिश के कारण गुरुवार दोपहर तक बिजली सुचारू रूप से चालू नहीं हो सकी थीमिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर से पहले बारिश के साथ आए चक्रवाती तूफान से पोल टूटने और पेड़ गिरने से विद्युत लाइन ध्वस्त हो गई थी।जिससे तीन नगर पंचायत समेत तमाम गांव की बिजली गुल हो गई है। विद्युत कर्मियों के अथक प्रयास से तीनों नगर पंचायत और कुछ गांव की विद्युत सप्लाई दुरस्त होने से जहां लोगों ने राहत की सांस ली थीअब बुधवार की रात आयी तेज आंधी व बारिश के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के तार टूटने से, बिजली गुल हो गई एक बार फिर से खेल बिगाड़ दियाएसडीओ अंकित द्विवेदी व जेई रमेश गौतम ने बताया 33 केवी की लाइन पूरी तरह से दुरस्त कर सभी नगर पंचायत को विद्युत सप्लाई शुरू कर दी गई थी लेकिन बुधवार की रात आई तेज आंधी व बारिश से लाइन पर कई जगह पेड़ गिरने से बन विभाग के सहयोग से विद्युत कर्मी रात दिन पूरी मेहनत से सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे है। विद्युत सप्लाई सभी जगह सुचारू रूप से चालू कराने को लेकर टीम जुटी हुई है