बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरीदपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को 400 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार थाना फरीदपुर पुलिस बीसलपुर अंडर बाईपास क्षेत्र में वाहन चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फायर स्टेशन के पास बने पार्क में एक व्यक्ति स्मैक लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से काली पन्नी में रखी 400 ग्राम भूरे रंग की स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेर खाँ पुत्र नवी शेर खाँ, निवासी मोहल्ला मिर्धान, कस्बा व थाना फरीदपुर, जनपद बरेली बताया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना फरीदपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर चलाता है और उसके परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग कारोबार करते हैं। आरोपी का कहना है कि उसे यह स्मैक एक ट्रक चालक देकर गया था, जिसका नाम-पता वह नहीं जानता। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक उज्जवल गंभीर, हेड कांस्टेबल महावीर तथा हेड कांस्टेबल शमशेर अली शामिल रहे।