मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़, फरीदपुर पुलिस ने एक आरोपी दबोचा , नेपाली मोबाइल सिम बरामद

May 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फरीदपुर पुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने और लगवाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी, आईफोन, नेपाली सिम समेत कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना फरीदपुर पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड के पास कुछ लोग आईपीएल मैच में हार-जीत की बाजी लगाकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को मौके से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओमेन्द्र बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नकद, एक आईफोन, नेपाली मोबाइल सिम कार्ड, छह एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, दो आधार कार्ड और दो कूटरचित पैन कार्ड बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना फरीदपुर में मुकदमा संख्या 351/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम कर रहा था। उसने बताया कि इस धंधे में जल्दी पैसा मिलने के कारण उसे इसकी लत लग गई थी। आरोपी पर पहले भी सट्टेबाजी और मारपीट के मामले दर्ज बताए गए हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights