पुलिस ने 27 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

WhatsApp Image 2026-05-11 at 4.47.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 270 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार रात्रि थाना बारादरी पुलिस टीम चेकिंग एवं गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति पीलीभीत बाईपास रोड स्थित डोहरा चौराहे के पास अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने 99 बीघा मैदान क्षेत्र में दबिश दी, जहां से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 270 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। हालांकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास पुत्र शेर सिंह निवासी कर्मपुर थाना मीरगंज जनपद बरेली, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था तथा उससे प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने नशे एवं अन्य खर्चों में करता था। उसने यह भी बताया कि वह तथा फरार आरोपी विकास, आरिफ नामक व्यक्ति के लिए मादक पदार्थ की सप्लाई का कार्य करते हैं। पुलिस फरार एवं प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार मिश्र, उमेश कुमार, राहुल कुमार तथा कांस्टेबल आदित्य प्रताप सिंह एवं सिद्धांत चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights