बरेली । थाना बारादरी क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया निवासी महिला 24 वर्षीय मेविश पत्नी साजिद अली की शादी को तीन बर्ष हो गए दोनों ने लव मैरिज की थी दोनों पास के ही रहने वाले है शादी के डेढ़ साल में दोनों में विवाद हो गया साजिद दहेज की मांग करने लगा और मेविश के साथ मारपीट करने लगा मेविश ने पति पर मुकदमा दर्ज करा दिया और डेढ़ साल से मायके में रह रही है मेविश ने बताया कि रविवार की सुबह मेविश अपने बकील के पास जा रही थी तभी साजिद अली ने घर से कुछ दूरी पर पकड़ कर उसके साथ मारपीट करने लगा और घसीट कर अपने घर में ले जाने लगा मेविश चीखने लगी शोर सुनकर मोहल्ला वाले और घर वाले आ गए उन्होंने बचाया महिला ने थाना बारादरी में पति के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा ।