फरीदपुर हत्याकांड में फरार आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित

WhatsApp Image 2026-05-08 at 4.15.21 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने थाना फरीदपुर क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड के फरार आरोपी पर ₹20,000 का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर 2025 को नन्हे पुत्र कल्लन निवासी मोहल्ला भूरे खां गौटिया, थाना फरीदपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि29 नवंबर 2025 को अभियुक्त लवी उर्फ लवप्रीत ने उनके पुत्र जुनैद को दावत के बहाने बुलाया। आरोप है कि लवी ने अपने भाई बलवन्त उर्फ अनमोल तथा दोस्त सनी उर्फ सुखवन्त के साथ मिलकर जुनैद के साथ मारपीट की और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ग्राम हजियापुर के पास नहर पुलिया के नीचे फेंक दिया गया।इस मामले में थाना फरीदपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों और बरामदगी के आधार पर अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस अब तक आरोपी लवी उर्फ लवप्रीत और सनी उर्फ सुखवन्त को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
वहीं, मामले में वांछित आरोपी बलवन्त सिंह उर्फ अनमोल पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम बडरा कासिमपुर उर्फ कटरा पट्टी थाना फरीदपुर अभी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी ने ₹20,000 का इनाम घोषित किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights