किला पुलिस व एएनटीएफ टीम ने 75 लाख की अफीम-हेरोइन के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-05-02 at 3.45.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अपराध व मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना किला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹75 लाख कीमत की अफीम और हेरोइन बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 01/02 मई की रात गोपनीय सूचना पर टीम ने ग्राम दौली रघुवरदयाल जाने वाली सड़क पर गंगा मंदिर के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके पास से 4 किलोग्राम अफीम और 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। साथ ही दो मोबाइल फोन और ₹2,140 नकद भी बरामद किए गए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान महेंद्र कुमार निवासी चतरा झारखंड और लोकपाल सिंह निवासी बदायूं के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे झारखंड से सस्ते दामों पर मादक पदार्थ लाकर बरेली व आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।इस मामले में थाना किला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया, जबकि एएनटीएफ यूनिट भी अभियान में शामिल रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights