बरेली। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलाह व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पदारथपुर से परसौना जाने वाले माइनर मार्ग पर फातिमा लियोन स्कूल के मोड़ के पास से अभियुक्त रेहान उर्फ मुन्ना पुत्र अंसार कुरैशी, निवासी ग्राम पदारथपुर, थाना बिथरी चैनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित गौकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 17A बताया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए अवैध तमंचा रखा हुआ था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस टीम की भूमिकाइस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद फहीम, हेड कांस्टेबल इस्लाक अहमद, कांस्टेबल अंकित कुमार और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।