राजस्थान आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 17 और 18 जून को होगा एग्जाम

Screenshot 2025-06-14 200103
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

राजस्थान। लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए है। मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून को आयोजित होगी।  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा समय जैसी अहम जानकारियां दी गई हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दो पालियों में होगी परीक्षा 

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। 2 फरवरी को हुई थी आरएएस (प्री) परीक्षाराजस्थान आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में एक ही पेपर था। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के 200 अंकों थे। प्रश्नपत्र का स्तर स्नातक स्तर का था। परीक्षा 3 घंटे तक चली। परीक्षा में नकारात्मक अंक भी लागू है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इसके बाद 20 फरवरी को आरएएस (प्री) 2024 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया था। आरएएस (प्री) परीक्षा में कुल 3,75,657 कैंडिडेट्स ने भाग लिया था।

1096 पदों पर होगा चयन

इस बार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के लिए कुल 733 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। लेकिन 17 फरवरी को आयोग द्वारा पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई।RPSC RAS Mains 2025 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोडइसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा तक सुरक्षित रखें।सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।होमपेज पर “RAS Main Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।अब “Submit” बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights