मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ब्लॉक उझानी के ग्राम अढोली में लगे इंडियन मार्का नल से निकल रहे हैं कीड़े

March 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी, बदायूं। ब्लॉक क्षेत्र के अढोली गांव में लगे एक सरकारी हैंडपंप से पानी के साथ छोटे-छोटे कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। इस घटना से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है और उन्हें महामारी फैलने का डर सता रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ग्रामीणों ने बताया कि यह हैंडपंप ग्राम समाज की जमीन पर स्थापित है और लंबे समय से ग्रामीण इसी से पानी भरते आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से हैंडपंप से निकलने वाले पानी में छोटे कीड़े दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जब रात में हैंडपंप बंद रहता है और सुबह पहली बार पानी निकाला जाता है, तो कीड़ों की संख्या अधिक होती है। ग्रामीण ख्याली राम और आशीष ने बताया कि इस दूषित पानी के सेवन से कई ग्रामीणों के बीमार पड़ने की आशंका है।

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रधान पति खेमकरण पहलवान से शिकायत की है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द हैंडपंप की सफाई और मरम्मत कराई जाए ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
प्रधान पति खेमकरण पहलवान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि हैंडपंप का हत्था निकालकर उसकी मरम्मत की जाएगी और पूरी तरह साफ-सफाई के बाद ही उसे दोबारा चालू किया जाएगा। उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
इस मामले में जानकारी के लिए जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) उझानी, सर्वज्ञय अग्रवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights