मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 21 लोगों की मौत

February 28, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण धमाके में 21 लोगों की मौत की खबर है। राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस टीम ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने 21 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके मुताबिक छह घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है।

हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी संदेश में उन्होंने काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव स्थित पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट को बेहद दुखद और विचलित करने वाली घटना बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली है और पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्यों पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार धमाके के समय फैक्टरी में करीब 20 लोग काम कर रहे थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को घटनास्थल पर भेजा गया है ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके और घटना के कारणों की जांच की जा सके।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights