मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ के राजकीय मेडिकल कालेज में वायरल हेपेटाइटिस बी एवं सी उपचार केंद्र शुरू

February 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । राजकीय मेडिकल कालेज में वायरल हेपेटाइटिस बी एवं सी उपचार केन्द्र का शुभारंभ हुआ। यह केन्द्र जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे हेपेटाइटिस बी एवं सी के रोगियों को समयबद्ध जांच, निःशुल्क उपचार, सुलभ परामर्श तथा नियमित फालोअप की समग्र सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर मां सरस्वती का पूजन कराया। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार मुख्य यजमान के रुप में रहे। पूजन के बाद फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वायरल हेपेटाइटिस एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या है। इस केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य रोग की शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार एवं जागरूकता के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम करना है। यह पहल संस्थान की समाज के प्रति प्रतिबद्धता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने समस्त मेडिसिन विभाग, संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं प्रशासनिक टीम के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कालेज भविष्य में भी जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसी जनहितकारी पहलों को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है। नोडल अधिकारी डा. नितेश पति तिवारी के कुशल समन्वय, सार्थक प्रयास, अदम्य साहस और समर्पण से केन्द्र की स्थापना साकार हो सकी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights