विश्व कैंसर दिवस पर मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर में संगोष्ठी आयोजित

WhatsApp Image 2026-02-06 at 7.09.40 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के दिशा-निर्देश पर ‘विश्व कैंसर दिवस’ के अवसर पर मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर के अंतःरंग हाल में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग ने कहा कि कैंसर एक भयानक और गंभीर रोग है, जो शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है। यह रोग तब उत्पन्न होता है जब कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और शरीर के अन्य अंगों में फैल जाती हैं। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर, धूम्रपान व शराब का सेवन न करके, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, ताजे फल-सब्जियों के सेवन, नियमित जांच और आवश्यक टीकाकरण से कैंसर से बचाव संभव है। मंडल चिकित्सा अधिकारी (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ. यूसरा हसन ने बच्चों में होने वाले कैंसर के उपचार एवं बचाव पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की सलाह दी। सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ. विदुशी ने महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग, स्वयं परीक्षण और गर्भाशय कैंसर की प्रारंभिक पहचान की जानकारी दी। सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी (दंत रोग विशेषज्ञ) डॉ. अदिती सिंह ने बताया कि मुख का कैंसर पुरुषों में होने वाले कैंसर में तीसरे स्थान पर है और पान, गुटखा, सिगरेट एवं मद्यपान से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.एस. चौहान व डॉ. मनोहर कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा सक्सेना, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ गाबा व डॉ. प्राची वर्मा सहित अन्य चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights