मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 8 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

लोकसभा में संबोधन नहीं हो पाने पर राहुल गांधी का हमला, बोले- सच्चाई से डर रहे हैं प्रधानमंत्री

February 4, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित संबोधन हंगामे के कारण नहीं हो सका। इसी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी सच्चाई का सामना करने से डर रहे हैं, इसलिए सदन में नहीं आए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो और बयान साझा करते हुए कहा कि जैसा उन्होंने पहले ही कहा था, प्रधानमंत्री लोकसभा में नहीं आएंगे। साझा किए गए वीडियो में राहुल गांधी दोपहर के समय यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें लगता है कि पीएम सदन में नहीं आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री आते तो वह उन्हें एक किताब सौंपते और उस पर चर्चा की मांग करते।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा चल रही थी, जिसका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना था, लेकिन सदन में लगातार हंगामा होता रहा। पीठासीन सभापति संध्या राय ने शाम पांच बजे कार्यवाही शुरू करते समय सांसदों से सदन चलने देने की अपील की, फिर भी शोर-शराबा जारी रहा। हंगामे के चलते प्रधानमंत्री अपना वक्तव्य नहीं दे सके और संबोधन टल गया।

राहुल गांधी ने एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि अगर प्रधानमंत्री संसद में आते तो वह उन्हें पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की एक किताब भेंट करते। राहुल गांधी का कहना था कि यह किसी विपक्षी नेता या विदेशी लेखक की नहीं, बल्कि देश के पूर्व सेना प्रमुख की किताब है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह किताब अभी प्रकाशित ही नहीं हुई है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि किताब में लिखा है कि जब चीनी सेना सीमा में घुसी थी, तब सेना प्रमुख को इंतजार कराया गया और अहम फैसलों के समय जिम्मेदारी सेना पर छोड़ दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीतिक नेतृत्व पीछे हट गया। राहुल गांधी ने कहा कि यही सवाल वह संसद में उठाना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने से रोका गया और सरकार जवाब देने से बच रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights