स्टूडेंट्स पुलिस अनुभवात्मक इंटर्नशिप कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारंभ
बदायूँ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अपर पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रन्थ) के निर्देशन में बदायूँ में स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी उझानी द्वारा आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की ओर से नामित नोडल अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव, पुलिस विभाग की ओर से नामित नोडल अधिकारी सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय तथा चयनित शिक्षण संस्थानों के 109 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में छात्रों को SPEL के उद्देश्य, संरचना, प्रशिक्षण प्रक्रिया, कानून एवं आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर अपराध, मानव तस्करी तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। इसका लक्ष्य युवाओं में अनुभवात्मक सीख के माध्यम से संज्ञानात्मक कौशल, लोक कौशल को मजबूत करना तथा पुलिस मित्र बनाना है। इसके अलावा, चयनित छात्र-छात्राओं को माई भारत पोर्टल पर शीघ्र पंजीकरण पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम से युवा पीढ़ी में पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगी। राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव ने कहा कि पुलिस विभाग कार्यशैली एवं तकनीकी दक्षता का संज्ञान ग्रहण कर छात्र-छात्रा समाज में अमन शांति कायम रखने में अग्रणी भूमिका का निर्माण करेंगे।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के कुलदीप यादव,प्रवीन कुमार, जनपद के विभिन्न थानों के प्रभारी, राजकीय महाविद्यालय, जेएस कॉलेज, गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, डीपी महाविद्यालय सहसवान ,गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज कछला के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।













































































