बरेली। भक्त रविदास के जन्मदिन पर एवं दशमेश डिस्पेंसरी के दो वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा गुरू गोबिन्द सिंह नगर द्वारा संचालित दशमेश डिस्पेंसरी मॉडल टाउन बरेली पर फ्री मेडिकल हेल्थ शिविर में डॉ कपिल आर. चक्रवर्ती (गेस्ट्रो) एवं डॉ मनोज हिरानी (हड्डी एवं जोड़ विशेषज्ञ) ने आये 100 से अधिक मरीजों की मुफ्त जाँच की। विशेष रियायती मूल्य पर खून की जांचे भी की गयीं।चेरेटेबिल दशमेश डिस्पेंसरी की देखरेख कर रहे डॉ जे. पी. एस. सेठी ने बताया कि अप्रैल माह में वैसाखी पर्व पर एक मेघा मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया गया।इस अवसर पर गुरुद्वारा अध्यक्ष मालिक सिंह कालड़ा, महासचिव गुरदीप सिंह बग्गा, जितेंदर सिंह, अमरजीत बग्गा, अमरीक सिंह, राजेंदर सिंह, बलविंदर सिंह आदि मौज़ूद रहे। निर्भय सक्सेना