राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कर निकाली रैली,किया जागरूक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 3.35.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस एवं एनसीसी के विद्यार्थियों ने बिना किसी प्रलोभन के वर्ग, जाति धर्म और क्षेत्र के प्रति मोह और पक्षपात को त्याग कर अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए शपथ ग्रहण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


डॉ राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सभी ने रैली निकालकर नारे लगाते हुए आवास विकास कॉलोनी का भ्रमण किया।
रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी छात्र अनिवार्य रूप से मतदाता बनने के लिए अपना पंजीकरण करा लें। उन्होंने कहा कि भारत की विश्व की सबसे विशाल लोकतांत्रिक राष्ट्र की पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए युवा वर्ग जागरूकता और शत प्रतिशत मतदान का होना जरूरी है।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं रैली में डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ जुनेद आलम, डॉ बबीता यादव, डॉ गौरव कुमार सिंह, वीर बहादुर,आराध्या मिश्रा, आकांक्षा, निखिल सिंह, शगुन शर्मा, सोनल राठौड़ आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights