बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में महान राष्ट्रनायक एवं आज़ाद हिंद फ़ौज के नेतृत्वकर्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती पर सीआई पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नेताजी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महासभा अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें ‘नेताजी’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” का ओजस्वी नारा देकर देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगाई और आज़ाद हिंद फ़ौज का गठन कर अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अपने महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि पर उनके विचारों और आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रही है। कार्यक्रम में वीरेंद्र रायजादा, सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, पार्षद सतीश कातिब मम्मा, संतोष सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, मीरा मोहन, मंजूलता, अमित आनंद, अक्षय कुमार बिसारिया, दीपक चौधरी, श्वेतांक सक्सेना, अंश सक्सेना, शिवाजी सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।