बदायूं : संविलयन विद्यालय हर्रायपुर में बसंत पंचमी पर्व पर गायत्री महायज्ञ हुआ। वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोचारण कर यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी शिक्षा साक्षरता विद्या और विनय का पर्व है। संग्रह करने और बढ़ाने योग्य संपदा धन नहीं, ज्ञान है। व्यक्ति अपना दृष्टिकोण बदले, नित नूतन ज्ञान अर्जित करें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सेन, शिक्षिका चित्रा, उमेश चंद्र, हेमलता ने मां सरस्वती का पूजन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मपाल, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष वीरपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, रामकेश यादव, विनोद यादव, विकास कुमार, सोमवीर सिंह आदि ने यज्ञ भगवान को लोक कल्याणार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं।