मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में ‘बीइंग अलाइव चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर’ का भव्य शुभारंभ

January 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘बीइंग अलाइव चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर’ का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में चिकित्सा, सामाजिक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हॉस्पिटल की फाउंडर डॉ. सबीन अहसन एवं वेदान ग्रुप के सीएमडी डॉ. अमीद मुराद को बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। सेंटर का विधिवत उद्घाटन बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉक्टर विमल भारद्वाज, डॉक्टर विनोद पागरानी, डॉक्टर अनीस बेग , अजय शुक्ला एवं पूर्व विधायक सुल्तान वेग विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने सेंटर की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन करते हुए इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि ‘बीइंग अलाइव’ जैसे चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर की स्थापना जरूरतमंद, कमजोर एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जहां किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। समारोह में मशहूर शायर वसीम बरेलवी, एसीएमओ डॉ. लाईक अहमद, सीओ तृतीय आशुतोष श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, डॉ. अनीस बेग, डॉ. विनोद पगरानी, ठाकुर रघुराज सिंह, बुशरा खान, संजय सिंह, आशीष सिंह, बाबर जैदी, मोंटी शुक्ला, अश्वनी ओबेरॉय, डॉ. फाजिल, डॉ. अयूब हसन, डॉ. मेहदी हसन, खुसरो मिर्ज़ा, ईशान अली, डॉ. सैफ शेख अजय शुक्ला , डॉक्टर विमल भारद्वाज विनोद पागरानी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सेंटर की सफलता और दीर्घायु की कामना की गई। यह शुभारंभ केवल एक अस्पताल की शुरुआत नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और संवेदनशीलता की मजबूत मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights