मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

घने कोहरे से लखनऊ में हवाई-रेल यातायात ठप, उड़ानें डायवर्ट और ट्रेनें लेट

January 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। घने कोहरे ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में हवाई और रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शून्य दृश्यता के कारण यूएई, रियाद और मुंबई से आने वाली तीन उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा, जबकि पांच उड़ानें निरस्त कर दी गईं और करीब 30 उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कोहरे के चलते रसअलखैमाह से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-125, मुंबई से आईएक्स-1026 और रियाद से फ्लाइनास की उड़ान एक्सवाई-333 लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकीं। विमानों ने काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाए, लेकिन दृश्यता न मिलने पर उन्हें दिल्ली भेज दिया गया। चंडीगढ़, अहमदाबाद और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ानों के साथ-साथ लखनऊ से दिल्ली और अहमदाबाद जाने वाली दो उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। कई अन्य उड़ानें घंटों की देरी से पहुंचीं।

घना कोहरा रेल संचालन पर भी भारी पड़ा। नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंची, जिससे उसका आगे का संचालन प्रभावित हुआ। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस, राजधानी, गोरखधाम, वैशाली, अवध आसाम और गरीब रथ एक्सप्रेस सहित 45 से अधिक ट्रेनें अलग-अलग समय से देरी का शिकार रहीं।

कोहरे के कारण एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरे की संभावना जताई है, जिससे यातायात व्यवस्था पर असर बना रह सकता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights