मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

ईरान में हालात बिगड़े, भारत सरकार शुक्रवार से नागरिकों की सुरक्षित वापसी का अभियान शुरू कर सकती है

January 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


नई दिल्ली/तेहरान। ईरान में बीते 15 दिनों से जारी हिंसा और व्यापक विरोध प्रदर्शनों के चलते हालात बेहद भयावह हो गए हैं। सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की तैयारी तेज कर दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय शुक्रवार से विशेष अभियान शुरू कर सकता है, जिसके तहत भारत लौटने के इच्छुक नागरिकों को स्वदेश लाया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ईरान की मौजूदा अस्थिर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और भारतीय नागरिकों की सूची तैयार कर उनकी घर वापसी की व्यवस्था की जा रही है। ईरान में मुद्रा रियाल में भारी गिरावट के बाद शुरू हुआ आर्थिक असंतोष अब राजनीतिक आंदोलन में तब्दील हो चुका है, जो देश के सभी 31 प्रांतों में फैल गया है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, हिंसा में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

इंटरनेट और संचार सेवाएं बाधित होने के कारण तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भारतीय छात्रों व अन्य नागरिकों से संपर्क कर रहे हैं। बुधवार को भारतीय दूतावास ने वहां मौजूद सभी भारतीयों को जल्द से जल्द उपलब्ध साधनों से ईरान छोड़ने की सलाह दी थी। दूतावास ने अशांत इलाकों से दूर रहने, दस्तावेज अपने पास रखने और दूतावास के संपर्क में बने रहने की अपील की है।

आपात स्थिति के लिए दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किए हैं तथा नागरिकों से पंजीकरण कराने का आग्रह किया है। केंद्र सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब ईरान में विरोध प्रदर्शनों का दौर लगातार तेज होता जा रहा है और हालात सामान्य होने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights