मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ऐस पीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 की आंतरिक परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी, मुख्य परीक्षा की तैयारी को लेकर निदेशक प्रो. रचित गोयल ने विद्यार्थियों से किया संवाद, बेहतर परिणाम के लिए दिया मार्गदर्शन

October 22, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ऐस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (ऐस पीजी कॉलेज) में सत्र 2026-27 की आंतरिक परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में उपस्थित होकर अपनी परीक्षाएं दीं। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही विद्यार्थियों को आगामी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा मुख्य परीक्षा की तिथि 17 नवंबर 2026 घोषित किए जाने के मद्देनजर महाविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर रचित गोयल ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली और बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए नियमित अध्ययन, विषयों की बेहतर समझ और समय का सदुपयोग करने पर जोर दिया। प्रो. रचित गोयल ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान यदि किसी भी छात्र-छात्रा को किसी विषय अथवा टॉपिक को समझने में परेशानी होती है, तो वह किसी भी समय महाविद्यालय आकर संबंधित शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है। शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा, जिससे वे मुख्य परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें और अपने परीक्षा परिणाम में सुधार ला सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने तथा कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से आंतरिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। कॉलेज प्रशासन का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights