बरेली। बरेली बार काउंसिल के सचिव पद के प्रत्याशी दीपक पांडे ने चुनाव प्रचार के दौरान वकीलों से जुड़े मूलभूत मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि सचिव बनने के बाद बार में नए आए हुए वकीलों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें सम्मानजनक और सुविधाजनक माहौल मिल सके। दीपक पांडेय ने कहा कि वकीलों को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने बार परिसर में सुलभ और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था कराने का भी वादा किया, जिससे वकीलों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने बार और पीठ के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की बात कही, ताकि न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुचारू और प्रभावी बन सके। दीपक पांडे ने स्पष्ट किया कि वकीलों के हितों की रक्षा के लिए वह हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।