बदायूँ। तहसील सहसवान के ग्राम नाधा मैं भाकियू ने पंचायत कर जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार, तहसील अध्यक्ष नत्थू, ब्लॉक अध्यक्ष दहगवां जुगल किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह राजवीर मिश्रा अजयवीर सिंह जिला सचिव ओमेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह खुशीराम नरेंद्र सिंहआदि के सहयोग से 100 कम्बल का वितरण कर सदस्यता अभियान चलाया । सदस्यता अभियान में भारतीय किसान यूनियन आ राजनीतिक संगठन छोड़कर जिला उपाध्यक्ष अजय वीर यादव के साथ ब्लॉक अध्यक्ष दहगवां सहित लगभग 100 सदस्यों ने टिकैत संगठन में जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंख धार के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की । पंचायत में सहसवान के सरकारी क्रय केंद्र की किसानों ने भ्रष्टाचार की शिकायत उठाई जिसमें छोटे-छोटे किसानों का बाजारा एवं धान धरना देने के बाद भी सेंटर इंचार्ज द्वारा नहीं खरीदा गया । पंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता मी लाल यादव ने की