मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सामान्य परिवार से निकले आनंद कठेरिया बने एबीवीपी के प्रदेश मंत्री

January 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के ब्रज प्रांत का 66वां प्रांत अधिवेशन बदायूं में संपन्न हुआ, जिसमें बरेली महानगर मंत्री आनंद कठेरिया को ब्रज प्रांत का प्रदेश मंत्री घोषित किया गया। सामान्य परिवार से निकलकर संगठन के शीर्ष दायित्व तक पहुंचने पर बरेली में उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य रोड शो और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।
रोड शो के बाद एबीवीपी कार्यालय छात्र शक्ति भवन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, जहां विभाग संगठन मंत्री आयुष यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद आरएसएस महानगर प्रचारक मयंक साधु, एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. विनोद पगरानी, कौशल, मनिंदर सिंह, जगदीप सिंह, दीपू यादव, विष्णु शर्मा, जसवीर जस्सी समेत अन्य पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और आतिशबाजी कर स्वागत किया।
एमजेपीआरयू विश्वविद्यालय पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नवनियुक्त प्रदेश मंत्री का अभिनंदन किया। घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने तिलक कर आरती उतारकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का ऐसा छात्र संगठन है, जो 9 जुलाई 1949 से निरंतर राष्ट्र और समाज के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सामान्य कार्यकर्ता को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने का कार्य करती है, जो इस संगठन की विशेषता है।
उन्होंने एबीवीपी के इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा कि संगठन स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलता है। उन्होंने कहा कि संगठन छात्रों के हितों और राष्ट्र की एकता के लिए सदैव सक्रिय रहा है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश मंत्री के आवास पर भी कार्यकर्ताओं और परिवारजनों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान श्रेयांस बाजपेयी, महानगर सह मंत्री रवि प्रताप सिंह, कुनाल मिश्रा, विपिन शर्मा, लकी शर्मा, दीपिका कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights