मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिला अस्पताल में महिला से अभद्रता पर हंगामा, वार्ड बॉय की तीमारदारों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

January 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला से अभद्रता का मामला सामने आने के बाद जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि वार्ड बॉय राधेश्याम ने महिला के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे नाराज महिला और उसके परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना उस समय हुई जब महिला अपने एक परिचित मरीज का हालचाल जानने इमरजेंसी वार्ड पहुंची थी। वह बाहर बैठकर मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी पीछे से आए वार्ड बॉय ने उस पर अशोभनीय टिप्पणियां शुरू कर दीं। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद तीमारदार और अन्य लोग इकट्ठा हो गए और वार्ड बॉय को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी वार्ड बॉय को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पहुंचाया, जहां दोनों पक्षों के बीच देर तक बातचीत चली। बाद में आपसी सहमति से मामला शांत कराया गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की सुरक्षा और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने आरोपी वार्ड बॉय को इमरजेंसी ड्यूटी से हटाकर दूसरे वार्ड में तैनात कर दिया है।
अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल. के. सक्सेना ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में वार्ड बॉय राधेश्याम गुप्ता और महिला के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। यदि किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights