गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा द्वारा लक्की प्लाजा, सेक्टर 12 वसुंधरा में Elite डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। डॉक्टर ऋतु नागर द्वारा बताया गया कि क्लीनिक में समाज के हर तबके का इलाज उच्च स्तरीय मशीनों एवं उच्च शिक्षित डॉक्टरों के द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर तेजपाल नागर पूर्व विधायक दादरी, हरिचंद्र भाटी, पूर्व मंत्री, प्रतिमा शर्मा पार्षद, शिल्पा चौधरी पार्षद, नरेश भाटी पार्षद, सतेन्द्र चौधरी पार्षद के साथ-साथ स्थानीय निवासी चरण सिंह नागर, नवीन शर्मा, बीरेंद्र नागर, लक्ष्मी शर्मा किरण पांडे, एडवोकेट सुनील कुमार तिवारी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।