मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एफपीओ, सहकारी समितियों व कृषकों को ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट लगाने का सुनहरा अवसर

January 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (आयल सीड्स) वर्ष 2025-26 योजनान्तर्गत कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in एवं upfposhaktiportal.gov.in पर पंजीकृत एफपीओ व सहकारी समितियों हेतु 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना कराये जाने पर प्रोजेक्ट की कीमत का 33 प्रतिशत अधिकतम 990000 रुपए तक अनुदान अनुमन्य है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों हेतु मिनी ऑयल एक्ट्रैक्शन यूनिट (मूल्य का 50 प्रतिशत या अधिकतम रु0 200000 अनुदान अनुमन्य है) प्राप्त किया करने के लिये ऑनलाइन आवेदन 09 जनवरी 2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल पर प्राप्त किया जायेगा, जो पूरी तरह से पारदर्शी हैं।
उन्होंने बताया कि ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट (10 टन क्षमता) एवं मिनी ऑयल एक्ट्रैक्शन यूनिट के लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में जनपद स्तरीय गठित कमेटी के समक्ष ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। एफपीओ व सहकारी समितियों एवं कृषक 09 जनवरी 2026 इनका लाभ प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights