मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

January 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ । जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के संबंध मे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्वाचन कार्यां को निष्पक्ष पारदर्शी व सुचितापूर्ण ढंग से करने के लिए कहा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी युवाओं का मतदाता पहचान बने यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दाखिल किये जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक होगी तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को होगा।
उन्होंने खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों का कार्यक्रम के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) को होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights