शहर विधायक ने नए साल पर दिया किसानों को 1.50 करोड़ का तोहफा

WhatsApp Image 2026-01-03 at 5.27.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं । पूर्व राज्य मंत्री और शहर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विकासखंड सलारपुर क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात दी है । उनके प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने इस विकास खंड को आकांक्षात्मक विकासखंड योजना के अंतर्गत चयनित किया है जिसके तहत सलारपुर मुख्यालय पर कृषि और संबद्ध सेवाओं के विकास के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की धनराशि भी स्वीकृत की है । इस धनराशि से डिजिटल सेंटर और किसानों के लिए सभागार और अतिथि ग्रह का निर्माण होगा ।
विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने के बाद पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने किसानों को उनकी उपज का दुगना लाभ दिलाने के लिए प्रयास किए हैं इसी कड़ी में पिछले दिनों श्री गुप्ता ने किसानों को आधुनिक कृषि संबंधी जानकारी दिलाने और उन्हें विभिन्न माध्यम से लाभ देने के लिए उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य को एक पत्र दिया था जिसमें उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकासखंड सलारपुर को आकांक्षात्मक विकासखंड योजना में शामिल किए जाने का अनुरोध किया था उनके इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दे दी है । मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश के 100 विकास खण्डों का चयन आकांक्षात्मक विकास खण्ड के रूप में किया गया है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र बदायूँ अन्तर्गत विकास खण्ड सालारपुर भी शामिल है । इस योजना में विकासखंड सलारपुर को शामिल किए जाने के संबंध में पूर्व राज्य मंत्री ने बताया कि कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश स्तर से 150 लाख की धनराशि विकास खण्ड सालारपुर को कृषि एवं सम्बद्ध सेवाओं के विकास हेतु प्राप्त हुई है। उक्त धनराशि से विकास खण्ड सालारपुर के परिसर में कृषि एवं डिजिटल सेन्टर का निर्माण होगा, जिसमें कृषकों के लिए सरकार की योजनाओं के अनुरूप बीज वितरण , गोदाम, कृषकों की गोष्ठी करने हेतु सभागार एवं अतिथि गृह का निर्माण कराया जायेगा। इस कार्य के लिए शासन की ओर से ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को कार्यवाही संस्था के रूप में जिम्मेदारी दी है । श्री गुप्ता ने बताया कि विकास खण्ड सालारपुर परिसर में कृषि एवं डिजिटल सेन्टर का निर्माण दो मंजिला होगा, जिसमें भूतल पर बीज को रखने के लिए दो बड़े आकार के गोदाम एवं आने वाले कृषकों की जनसुविधा के लिए शौचालय का निर्माण कराया जायेगा । प्रथम तल पर कृषकों की गोष्ठी के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सभागार, आने वाले अतिथियों के लिए अतिथि गृह एवं शौचालय का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड सालारपुर के परिसर में कृषि एवं डिजिटल सेन्टर का निर्माण होने से कृषकों को बीज वितरण में सुलभता होगी और क्षेत्र का विकास होगा। समय-समय पर कृषि विभाग और प्रशासन की ओर से गोष्ठियों का आयोजन करके किसानों को उन्नत कृषि के लिए जानकारी भी दी जाएगी उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है कि शासन ने सलारपुर विकासखंड को आकांक्षात्मक योजना के तहत चयनित किया है ।
वर्जन
इस योजना में विकासखंड सलारपुर क्षेत्र के चयनित होने से यहां के किसानों को हर तरह का लाभ मिलेगा इससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी साथ ही क्षेत्र का विकास भी हो सकेगा उनका हमेशा यही प्रयास रहा है कि क्षेत्र एक आदर्श क्षेत्र के रूप में जाना जाए । विधानसभा को वह अपनी मां की तरह मानते हैं और इस तरह अपने क्षेत्र की जनता की सेवा का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं । महेश चंद्र गुप्ता ,भाजपा विधायक बदायूं
……
१-क्षेत्रीय विधायक महेश चंद गुप्ता ने विकासखंड सलारपुर को आकांक्षात्मक योजना में शामिल कर कर क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं । -ऋषिपाल कश्यप,प्रधान मुल्लापुर
२- क्षेत्रीय विधायक ने किसानों की समस्याओं को अच्छे से समझा है और उसी को लेकर उन्होंने शासन स्तर पर उनके विकास के लिए प्रस्ताव दिया जो आज पूरा हुआ है इससे क्षेत्र के हर किसान को लाभ मिलेगा । – रुस्तम शाक्य(कृषक), नौसना
३- डबल इंजन की सरकार का फोकस समाज के हर वर्ग पर है ।प्रदेश सरकार ने सलारपुर विकासखंड का इस योजना में शामिल करके किसानों के प्रति उसकी क्या मंशा है इसे भी स्पष्ट कर दिया है । सरकार किसानों के लाभ के लिए योजनाएं चल रही है । – वीरपाल लोधी(कृषक) बरखेड़ा गोटिया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights