मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चेयरमैन फात्मा रजा ने लावेला चौराहे से कचहरी मार्ग पर डिवाईडर लाईट लगाकर रोड किया जगमग

January 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने शहर की जनता की मांग पर चेयरमैन फात्मा रज़ा से “लावेला चौक से महाराणा प्रताप चौक” कचहरी मार्ग पर डिवाईडर लाईट लगाने का अनुरोध किया था। क्योंकि रात में लावेला चौक से कचहरी मार्ग तक अंधेरा रहता था, रात में अक्सर राहगीर डिवाइडर से टकरा जाते थे।
चेयरमैन फात्मा रजा ने पूर्व मंत्री आबिद रजा का यह सुझाव स्वीकार कर लिया। इस क्रम में अपने नये साल में अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहरवासियों को लावेला मार्ग पर डिवाइडर लाइट लगाकर नए साल का तोहफा दे दिया ।
आज लावेला मार्ग पर लाइटों का उद्घाटन समारोह रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री आबिद रजा रहे तथा समारोह की अध्यक्षता फात्मा रजा ने की। आबिद रजा व फात्मा रजा ने मिलकर नई लाइट जलाने का फीता काटा तथा बटन दबाकर लावेला मार्ग पर लगी लाइटें जलाई।
जैसे ही डिवाइडर पर लगी एलईडी और तिरंगा लाइटें जलीं, पूरा मार्ग रोशनी से नहा उठा। लावेला चौराहे से कचहरी मार्ग तक उजाला होते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। राहगीरों और दुकानदारों ने इस पहल की सराहना करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा रज़ा का आभार व्यक्त किया। लावेला चौराहे से कचहरी तक पालिका ने 30 आक्टाबोनल सिंगल आर्म पोल लगवाये तथा प्रत्येक पोल पर तिरंगा लाइट भी लगवाई। जिसकी लागत 15 लाख रुपए आई। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने इस जनहित कार्य के लिए चेयरमैन फात्मा रजा का शुक्रिया कहा और कहा कि फात्मा रजा को जिस विश्वास से जनता ने वोट दिया वह इस विश्वास के साथ बदायूं शहर के काम कर रही हैं यह अच्छी बात है।
चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाना है। आने वाले समय में भी बदायूं के अन्य प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, सड़क सुधार और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर सभासद अनवर खां, नवैद खां,रवि, श्याम पाल सिंह, उमा शंकर, हारून गौस, मुकेश साहू, अबरार अहमद, मनोज कश्यप, ग्रीश शुक्ला, मनोज चन्देल, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, रजनेश, महेश बाबू, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, परवेज, महेश, गजेन्द्र शाक्य, विक्की, सुरेन्द्र, जफर अली, शाकिर आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights