वजीरगंज। जमीन पर दबंगों के कब्जे से टूटा किसान, सदमे में फेल हुई किडनी, इलाज के दौरान मौत। थाना वजीरगंज क्षेत्र गांव सहाबर खेड़ा में जमीन विवाद में न्याय न मिलने से किसान खेमकरन की दर्दनाक मौत हो गई। दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने से परेशान किसान लंबे समय से न्यायालयों और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन कहीं से भी उसे राहत नहीं मिली। लगातार हो रही अनदेखी और मानसिक प्रताड़ना के चलते किसान सदमे में आ गया, जिससे उसकी किडनी फेल हो गई। परिजनों के मृतक खेमकरन मौर्य के वेटा विपिन ने वताया पिता पिछले कई महीनों से अपनी जमीन को बचाने के लिए तहसील, थाना, और अन्य अधिकारियों के पास गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी भी स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हुई। दबंग खुलेआम जमीन पर कब्जा किए रहे और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। न्याय न मिलने से किसान मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल बिसौली में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया परिजन बरेली ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो आज किसान जिंदा होता।पारिवार वालों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।