मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 13.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

रेहान वाड्रा की सगाई की खबरें वायरल, जानिए प्रियंका गांधी के बेटे का प्रोफाइल

December 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रेहान ने अपनी प्रेमिका अवीवा बेग से हाल ही में सगाई की है और दोनों जल्द ही विवाह बंधन में बंध सकते हैं। सगाई की खबर सामने आने के बाद लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर रेहान वाड्रा कौन हैं, उनकी पढ़ाई कहां हुई है और वे क्या काम करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

29 अगस्त 2000 को जन्मे रेहान वाड्रा, प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बड़े बेटे हैं। उनकी एक छोटी बहन मिराया वाड्रा भी हैं। रेहान की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के श्रीराम स्कूल से हुई, इसके बाद उन्होंने देहरादून स्थित दून स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। दून स्कूल से उनके नाना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और मामा राहुल गांधी भी पढ़ चुके हैं। आगे की पढ़ाई के लिए रेहान ब्रिटेन गए, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज से राजनीति विषय में अध्ययन किया।

राजनीति की पढ़ाई करने के बावजूद रेहान सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं। उनका झुकाव फोटोग्राफी की ओर रहा है, जिसे उन्होंने शौक से शुरू कर पेशे के रूप में अपनाया। बताया जाता है कि पहली बार 10 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां प्रियंका गांधी का कैमरा इस्तेमाल किया था। धीरे-धीरे यह शौक उनके करियर में बदल गया। वे वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी से जुड़े रहे हैं।

वर्ष 2021 में दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान की फोटोग्राफी की पहली प्रदर्शनी आयोजित हुई थी, जिसकी थीम रोशनी, अंतरिक्ष और समय पर आधारित थी। इस प्रदर्शनी के जरिए उन्होंने अपनी आंख में लगी चोट के अनुभवों को भी साझा किया था, जो उन्हें 2017 में क्रिकेट खेलते समय लगी थी। चोट के कारण कुछ समय तक वे फोटोग्राफी से दूर रहे, लेकिन बाद में उन्होंने फिर कैमरे के साथ काम शुरू किया।

फोटोग्राफी के प्रति उनका लगाव पारिवारिक विरासत भी माना जाता है। उनके नाना राजीव गांधी फोटोग्राफी के शौकीन थे और प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस क्षेत्र में रुचि रखती हैं। खुद रेहान कई बार कह चुके हैं कि उन्हें फोटोग्राफी का शुरुआती प्रशिक्षण उनकी मां से ही मिला और उनके काम की सबसे बड़ी आलोचक भी वही हैं।

रेहान वाड्रा को फुटबॉल में भी दिलचस्पी रही है। उन्होंने फुटबॉल से जुड़ा एक पॉडकास्ट ‘18 यार्ड्स पॉडकास्ट’ भी शुरू किया था, जिसमें खेल जगत की चर्चाओं को जगह मिलती है। सगाई की खबरों के बीच रेहान वाड्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं और उनके निजी व पेशेवर जीवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights