मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 12वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, गौड़ सिटी-2 में किराए पर रहता था अनूप

December 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौड़ सिटी-2 में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक ने 12वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान अनूप (27) के रूप में हुई है, जो टावर एम-1 में किराए पर रह रहा था। वह मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा गांव का निवासी था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस के अनुसार, अनूप ने पास ही स्थित टावर एम-2 की 12वीं मंजिल से छलांग लगाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights